रायपुर

शिक्षा विभाग पोस्टिंग :- प्रदेश में जेडी और डीईओ के रिक्त पदों पर हुई पोस्टिंग, निलंबित अधिकारियों की जगह भेजे गए नए अधिकारी

भूवनेश्वर बंजारे

रायपुर – शिक्षक पोस्टिंग घोटाला मामले के बाद प्रदेश के अलग अलग संभाग में जेडी के खाली पदों पर नई पदस्थापना कर दी गई है। सोमवार को 6 शिक्षा विभाग के अधिकारियो को नई जगह की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग ने चार संभागों में संयुक्त संचालक और दो जिलों में नए जिला शिक्षा अधिकारी की (डीईओ) पदस्थापना की है। आदेश के मुताबिक रायपुर के डीईओ आरएल ठाकुर को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय दुर्ग में संयुक्त संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं महासमुंद के सहायक संचालक हिमांशु भारती रायपुर के नए डीईओ होंगे। इसी तरह जशपुर के डीईओ संजय गुप्ता को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय सरगुजा में संयुक्त संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है।

जबकि शासकीय उमावि मेड्राकला सरगुजा की प्राचार्य भारती वर्मा को जांजगीर का डीईओ बनाया गया है। वही बस्तर के संभागीय संयुक्त संचालक आरपी आदित्य को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बिलासपुर में संयुक्त संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है और जांजगीर के डीईओ एचआर सोम को संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय बस्तर में संयुक्त संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट