तखतपुर

तखतपुर से विधायक पद पर दावेदारी के लिए 26 गांवों के पंच-सरपंचों के साथ पहुंची सभापति मीनू सुमंत यादव ने ब्लॉक अध्यक्षों को सौपा आवेदन

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मी तेज हो गई है। तखतपुर विधानसभा से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 8 एवं जिला पंचायत में महिला एंव बाल विकास विभाग की सभापति मीनू सुमंत यादव ने दावेदारी की है। सोमवार को सुबह 11 बजे अपने समर्थकों के साथ इस साल के चुनावी दंगल में उतरने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति के नियम अनुरूप स्थानीय सकरी ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू एवं तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी देवांगन को अपनी तखतपुर विधानसभा से विधायक पद की दावेदारी का आवेदन सौपा। उनके साथ तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के 26 गांवों के पंच-सरपंच और सामाज के प्रतिनिधी के साथ उन्होने ब्लॉक अध्यक्षों के समक्ष तखतपुर से विधायक पद के लिए दावेदारी की। इस अवसर पर मुख्य रूप से तखतपुर के पूर्व विधायक प्रत्याशी संतोष कौशिक , हेमंत यादव, विनोद यादव, मनबोध यादव, अजय यादव, रिटायर्ड टीआई धन्नू यादव, कन्हैया यादव, गोविन्द यादव, राकेश तिवारी, मनीष तिवारी, भोला नाथ तिवारी सूरज मिश्रा, बिहारी सिह टोडर, आकाश साहू, मनोज साहू, तिलक वर्मा,सोनू वर्मा, दीपक रजक बिल्लू यादव, प्रमोद यादव, विजय भैमिक, संतोष यादव, गोविन्द यादव, अभिषेक लोनिया, राजू साहू,,हेमंत यादव,सुर्या साहू,आकाश भोई, शत्रुघन यादव।

मीनू ने कहा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग के वोटर प्रतिनिधित्व की मांग वर्षो से

सभापति मीनू सुमंत यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (चुनाव समिति) के नियमानुसार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को आवेदन करना है। तय नियमों के अनुसार तखतपुर विधानसभा सीट से दावेदारी करने मैंने भी आवेदन जमा किया है। तखतपुर विधानसभा पिछड़ावर्ग बाहुल क्ष्ोत्र है यहां कौशिक, साहू, यादव सहित सतनामी समाज के काफी संख्या में वोटर है। लंबे समय से तखतपुर विधानसभा से पिछड़ावर्ग प्रत्याशी बनाए जाने की मांग जनता द्बारा उठाई जा रही है। मीनू ने बताया कि बिलासपुर जिले के हर विधानसभा में 25 से 26 हजार यादव वोटर है। तखतपुर विधानसभा में लगभग 26 हजार यादव समाज के वोटर है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...