बिलासपुर

बैंक में बंधक जमीन को बेचने के नाम पर 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी…5 सालों से सराफा व्यवसायी लगा रहा चक्कर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सराफा व्यापारी के साथ 39 लाख 43 हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति ने बैंक में बंधक हुए प्रॉपर्टी को बेचने का झांसा देकर सराफा व्यापारी को ठग दिया। मामले में रामा लाईफ सिटी निवासी प्रार्थी विकास कुमार सराफ ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहा उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि रामा लाईफ सिटी सकरी के जमीन जिसका खसरा नंबर 282/14 रकबा 2035 वर्गफुट जमीन में अद्धनिर्मित मकान जो राजस्व रिकार्ड में मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं उसकी पत्नी दर्शनादेवी श्रीवास्तव के नाम पर दर्ज है। जिसका सौदा प्रार्थी ने 20.10.2018 को 43,60,000/- (तिरालीस लाख साठ हजार रूपये) में मनोज कुमार श्रीवास्तव से हुआ था। जिसके लिए प्रार्थी ने अलग अलग किश्तों में 39 लाख 43 हजार रूपए आरोपी मनोज कुमार श्रीवास्तव को दे दिया था। वही विगत कई वर्षों से मनोज कुमार प्रार्थी को रजिस्ट्री को लेकर घूमा रहा था। इसी बीच आरोपी मनोज कुमार श्रीवास्तव के बाम्बे में होने की जानकारी मिलने पर प्रार्थी वहा भी पहुंचा। लेकिन मनोज कुमार श्रीवास्तव का कुछ पता नहीं चला। इधर मामले में प्रार्थी ने खोजबीन शुरू कि तो उसे पता चला की उक्त प्रॉपर्टी पहले से ही बैंक में बंधक के रूप में है और उसे बैंक द्वारा नीलाम कर दिया गया है तब जाकर प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी के एहसास हुआ जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने सकरी थाने में दर्ज कराई है इधर मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,