तखतपुर

विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस ने शुरू की सघन जांच कार्रवाई…फिर पकड़ी गई लाखों रुपए की साड़ियां

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की तखतपुर थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में साड़ियां और कपड़ो को पकड़ा है जिसे कार और मिनी पिकअप से अवैध रूप में परिवहन किया जा रहा था, मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए तखतपुर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार चेक पॉईण्ट लगाकर क्षेत्र में परिवहन एवं भण्डारण किए जाने वाले संदेहास्पद सामाग्रियों की चेकिंग की जा रही है।

जिनके द्वारा आज मोढे मार्ग तखतपुर व ग्राम चोरहा नवागांव चौकी जूनापारा में चेकिंग पॉईट लगाकर, लगातार वाहनों को चेकिंग की जा रही थी, जो ग्राम मोढे चेकिंग स्थल में बिलासपुर से ग्राम देवरहट की ओर जा रही टाटा मैजिक क्रमांक सीजी 12 ए.एस. 9822 में भरी 149 नग साडी एवं 163 नग अन्य कपडे कीमती करीबन 02 लाख 60 हजार रूपए को राजेश कश्यप पिता द्वारिका उम्र 42 साल हरनाचाका थाना लालपुर जिला मुंगेली के कब्जे जप्त किया गया है।

वही ग्राम चोरहा नवागांव नाका स्थल में बिलासपुर से लोरमी की ओर जा रही स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 10 ए.वाय 2701 में भरी 248 नग साडी कीमती करीबन 03 लाख रूपए को पवन माखिजा पिता बलराम उम्र 22 साल निवासी जूना बिलासपुर के कब्जे से जप्त किया गया है। कुल 397 नग साडी एवं 163 नग अन्य कपडे कुल कीमती 5 लाख 60 रूपए को जप्त कर न्यायालय पेश किया गया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू, सउनि. मनोज शर्मा प्रभारी चौकी जूनापारा तथा प्रधान आरक्षक रविन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र पात्रे, आरक्षक राकेश भारद्वाज, आकाश निषाद की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...