बिल्हा

बिल्हा विधानसभा में कांग्रेस से गीतांजलि कौशिक की है मजबूत दावेदारी… जनपद पंचायत के प्रतिष्ठित पद के दायित्वों का कर चुकी है निर्वहन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनाव मैदान में कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक सियाराम कौशिक की पुत्रवधू गीतांजलि कौशिक ने दावेदारी पेश की है, गीतांजलि कौशिक राजनीति में सक्रियता वर्ष 2010 के जनपद चुनाव में आरम्भ हुई उन्होंने जनपद पंचायत बिल्हा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई उस दौरान तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के पंचायत से गीतांजलि कौशिक ने जीत हासिल किया था| जिसके बाद वर्ष 2015 में जनपद अध्यक्ष बने कार्यकाल समाप्ति पश्चात् बिल्हा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर आसीन हुई, सबसे गौर करने वाली बात यह है कि राजनितिक परिवार एवं कांग्रेस पृष्ठभूमि होने तथा पूर्व विधायक सियाराम कौशिक की पुत्र वधू होने के साथ गीतांजलि कौशिक को चुनाव लड़ने का ख़ासा अनुभव भी है|गीतांजलि कौशिक के ससुर सियाराम कौशिक कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे, क्षेत्र की जनता की सेवा सहित पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करने के दौरान अक्सर क्षेत्र व क्षेत्र से बाहर रहने पर बिल्हा विधानसभा की जनता की समस्याओ का समाधान उनकी पुत्रवधू गीतांजलि कौशिक द्वारा किया जाता था जिसके चलते कांग्रेस पार्टी से उनका सीधा सम्बन्ध रहा, कांग्रेस पार्टी के प्रति सत्य निष्ठां से कार्य करने एवं बिल्हा की जनता की सेवा करने के उद्धेश्य के लिए गीतांजलि कौशिक इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं, गीतांजलि कौशिक बिल्हा क्षेत्र के सबसे बड़े पंचायत डगौरी की बिटिया है, मायका पक्ष भी राजनितिक पृष्ठभूमि के है पंचायत, जनपद सहित जिले के छोटे-बड़े पदों में दायित्वों का निर्वहन कर रहे है|गीतांजलि कौशिक ने चर्चा के दौरान बताया कि गत 15 वर्षो में भाजपा की सरकार प्रदेश में थी, हमेशा की विकास की बात करते रहे मगर धरातल में विकास कही भी दिखाई नहीं दिया, वर्तमान विधायक धरमलाल कौशिक के पंचायत से कांग्रेस की कार्यकर्त्ता ने जनपद का चुनाव जीता फिर जनपद अध्यक्ष के पद पर काबिज हुई जिसका सीधा साफ़ यह सन्देश है कि बिल्हा की जनता का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कार्यो से जनता लाम्भान्वित हुई है और पुन: कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी व बिल्हा विधानसभा से कांग्रेस का विधायक चुनकर आयेंगे|बिल्हा विधानसभा में कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है, बूथ जोन सेक्टर में मजबूती से कार्य किया गया है कांग्रेस कार्यकताओ ने कड़ी मेहनत कर पार्टी को मजबूती प्रदान किया है सबसे अहम् बात प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानो, महिलाओ. युवाओं, ग्रामीणों मजदूरो के लिए जो कार्य किए है उनसे बिल्हा की जनता भी हर्षित है और विधानसभा चुनाव में इसी का सुखद परिणाम कांग्रस को जरुर मिलेगा|

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...