गौरेला पेंड्रा मरवाही

हाथियों के दल ने मचाया आतंक, महुआ बीनने जंगल गए नानी और नाती पर किया हमला…मौके पर नानी की मौत

रमेश राजपूत

मरवाही – सुबह सुबह 5:00 बजे ग्राम परासी थाना मरवाही महुआ बिनने गए नानी और नाती पर हाथियों का कहर बरपा ताजा मामला ग्राम परासी का है सुबह के करीब 5 खेत की ओर महुआ बीनने निकले धनिया बाई पति अशोक लोनी उम्र लगभग 40 वर्ष और नाती राघव पिता श्याम सुंदर उम्र 7 वर्ष के ऊपर जंगली हाथियों का कहर बरपा जिसमें से धनिया बाई को हाथी ने उठाकर बुरी तरह से पटक दिया और साथ ही पैर से कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई एवं इस घटना में उसके साथ गए उसका नाती राघव गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें तत्काल आपातकालीन सेवा इमरजेंसी 108 के माध्यम से सीएससी मरवाही लाया गया

जहां पर डॉक्टर ने धनिया बाई पति अशोक को मृत घोषित कर दिया एवं घायल का इलाज जारी है। इन दिनों मरवाही जंगलो में तीन हाथियों का दल घूम रहा,जिसमे से एक दंतैल हाथी का उग्र व्यवहार क्षेत्र में आतंक का माहौल बनाये हुए है।तीन दिन पूर्व ही रूमगा में इसी हाथी ने सात वर्षीय बच्ची की जान ली थी।वैसे विभाग पहले भी जंगल व जंगल के आसपास मे महुआ बिनने व घूमने को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है,लेकिन वन कर्मियों के हड़ताल से वन, वन्यप्राणी व आम लोग प्रभावित हो रहें।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...