महासमुंद

पुत्र ही निकला पिता का हत्यारा…शराब पीकर विवाद करने से पुत्र था नाराज, फावड़ा मार कर की थी हत्या

रमेश राजपूत

महासमुंद – जिले के ग्राम परसवानी में बुधवार को कृष्णा साहू नामक व्यक्ति की लाश उसके ही घर के कमरे में मिली थी जिस पर किसी भारी हथियार से हमला कर हत्या की गई थी, मामले में मृतक के भतीजे दीपक साहू ने इसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसने अपने पिता के शराब पीकर विवाद करने से परेशान होकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना को गंभीरता से सायबर सेल टीम महासमुन्द व थाना महासमुन्द पुलिस टीम को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया था। थाना कोतवाली एवं सायबर सेल महासमुन्द पुलिस की टीम तथा फाॅरेंसिक टीम, डाॅग स्क्वाड टीम घटना स्थल मौका पहुंच कर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी एवं परिवार संबंधि, भूमि बटवारा संबंधि एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। जाॅच दौरान पता चला कि घटना स्थल पर मृतक का छोटा लडका धर्मेन्द्र साहू घटना के समय घर में था जिससे घटना संबंध में पूछताछ करने पर पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ संतोषप्रद जवाब नही मिलले से धर्मेन्द्र साहू को संदेह के आधार पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारिकी एवं कडाई से पूछताछ करने पर पुलिस पूछताछ के आगे नही टीक सका पुलिस टीम के पूछताछ में अपने अपराध को नही छीपा सका, यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु अधिकारी (पु) महासमुन्द मंजूलता बाज के निर्देशन मे थाना प्रभारी महासमुन्द निरीक्षक शशांक पौराणिक, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, उप निरीक्षक बालाराम सिन्हा, दिलीप वर्मा, सउनि. प्रकाश नंद, चम्पू साहू, अश्वनी मारकंडे आर. कामता आवडे, छत्रपाल सिन्हा, सौरभ तोमर, विजय जांगडे, श्रीकान्त मोहन्ती, रिजवान खान, शोभा चन्द्रवंशी एवं डाॅग मास्टर मृत्युंजय सिंह के द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,