कोटा क्राइम

जंगलों से चितलो का शिकार करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार 2 फरार…. वन विकास निगम की कार्यवाही

प्रेम सोमवंशी

कोटा – कोटा-रतनपुर मार्ग स्थित भैसाझार नर्सरी के पास मेडरापारा के आसपास के जंगलों से चितलो का शिकार करने की घटना सामने आई है वन विकास निगम के एसडीओ ने बताया कि उन्हें उनके स्टाफ के द्वारा मोबाइल से सूचना मिली कि चीतल का मांस मेडरापारा के पास मिला है जिस पर एसडीओ ने मौके पर जाकर देखा तो एक बोरी और एक थैले में चीतल का मांस लावारिस जगह पर एक शौचालय में मिला।

बताया गया कि वहां पर किसी ने इसे छुपाया है ऐसा प्रतीत हो रहा है जिस पर डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, तब डाग के द्वारा आसपास के दो घरों में पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। वन विभाग के द्वारा घर में तलाशी लेने से मांस मिला। पूछताछ करने पर पता चला की दुर्गेश और रोहित नामक व्यक्ति से घरवालों ने मांस खरीदा है तब दुर्गेश और रोहित की पतासाजी की गई पर आरोपी नहीं मिले और उनके परिजनों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है फिलहाल आरोपी अभी फरार है वन विकास निगम की एसडीओ भुनेश्वरी अदिति का कहना है कि फिलहाल इस पर अभी जांच जारी है किस हथियार से काटा गया कहां पर शिकार किया गया यह भी जांच का विषय है

इनके द्वारा यह भी बताया गया की भैसाझार नर्सरी के आसपास लगभग दो से ढाई सौ चितल का आना जाना यहां पर लगा रहता है और हमें समय-समय पर चितल की शिकार करने वालों के कुछ जाली वगैरा समय समय पर मिलते रहते हैं जिसे हमारे द्वारा निकलवाया जाता है इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वन विकास निगम के मातहत अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक की लापरवाही का ही नतीजा है कि चितल के शिकार करने वालों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन चीतल का शिकार किया जा रहा है अब देखने वाली बात यह होगी कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है और इन पर क्या कार्यवाही की जाती है या यूं ही हमेशा की तरह मामला को रफा-दफा कर दिया जाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,