बिलासपुर

मस्तूरी विधायक के नेतृत्व में हुंकार रैली में शामिल हुई हजारों महिला कार्यकर्ता,

रमेश राजपूत

बिलासपुर-आज बिलासपुर में आयोजित महतारी हूंकार रैली में मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई । महतारी हुंकार रैली की तैयारियां पिछले 15 दिनों से की जा रही थी। रैली से पहले पूरे क्षेत्र की मुख्य सड़कों को भगवा पताकाओं से सजाया गया था।

वहीं लाल खदान के ओवर ब्रिज से जगमल चौक तक भाजपा के झंडो से पाट दिया गया था साथ ही देवरीखुर्द पावर हाउस सहित प्रमुख चौराहों पर भी आकर्षक सजावट की गई थी।बता दें कि 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया गया था।

जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंची थी और उन्होंने नेहरू चौक पर लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया रैली में शामिल होने मस्तूरी समेत पूरे विधानसभा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी।

मस्तूरी के सुदूर ग्रामीण इलाको से आटो बस सहित पिकप माजदा वाहनों में सवार हो कर महिलाए रैली में शामिल हुई रैली में मस्तूरी विधायक रैली के दौरान अपनी सुरक्षा की चिंता छोड़कर पूरे समय रैली व कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे रहे अपना वाहन छोड़ पहले होटल इंटरसिटी पहुंचे इस दौरान उनके साथ अकलतरा विधायक सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे।

जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया इसके बाद मस्तूरी विधायक पैदल सड़क पर चलते हुए पटेल ग्राउंड पहुंचे जहां मस्तूरी विधानसभा से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान उन्होंने एक एक कर महिलाओं व पदाधिकारियों से भेंट की कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया

अपने घर पर की 2500 से भी अधिक लोगों की भोजन व्यवस्था

महतारी हुंकार रैली में शामिल होने वाली महिलाओं की व्यवस्था को देखते हुए मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने घर पर ही महिलाओं के भोजन की व्यवस्था की थी जिसके चलते पूरे समय वह उस व्यवस्था में लगे रहे और एक एक कर सभी को भोजन करवाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ...