बिलासपुर

सामान शिफ्ट करने का झांसा देकर ठगी का मामला…शिकायत हुई दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – घरेलू सामान शिफ्ट करने के नाम पर ठगी का मामला में आया है। जहां ईटन कोर्ट सोसायटी के मैनेजर इन्द्र कुमार पोर्ते घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि डा. मृणाल शर्मा के यहां वह पार्ट टाइम काम करते थे। हाल ही में वह दिल्ली शिफ्ट हुए हैं जिन्होंने समिति के मैनेजर इंद्र कुमार पूर्ति को घरेलू सामान को शिफ्ट करने की जिम्मेदारी दी थी लिहाजा प्रार्थी इन्द्र कुमार पोर्ते ने गूगल से सर्च कर आरकेसी मुवर्स एवं पेकर्स के नाम से प्रदर्शित नंबर पर संपर्क किया। जिससे उन्हें 8058236597 से बात हुआ जिसने अपना नाम राजकुमार बताया और सामना देखने लड़के को भेजने की बात कहते हुए पवन नाम के आदमी को भेजा जिसका मो.नं. 9991482799, 8897354001 था। जिन्होंने सामान देखने के बाद 11 सितंबर को समान को तीन लड़कों के साथ लेकर चले गए, इस बीच प्रार्थी ने उन्हे 2 हजार नगद और 58 हजार रुपए पीटीएम के माध्यम से पेमेंट कर दिया। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी ना तो सामान दिल्ली डॉ मृणाल शर्मा के यहां पहुंचा और न ही उनकी कोई सूचना लिहाजा उन्होंने अपने साथ लाखो की ठगी का ऐहसास हुआ और मामले कि शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहा मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...