पचपेड़ी

बुजुर्ग महिला की मिली संदिग्ध लाश…फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका, पचपेड़ी पुलिस जांच में जुटी

उदय सिंह

पचपेड़ी – मंगलवार सुबह पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में एक बुजुर्ग महिला का शव पेड़ से बंधी रस्सी से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, लोहर्सी निवासी शत्रुहन साहू ने मंगलवार सुबह पचपेड़ी थाने में सूचना दी कि उनकी मां, शीतला बाई, घर के पीछे बाड़ी में लगे बबूल के पेड़ से एक नायलॉन की रस्सी से लटकी हुई मिलीं। रस्सी का एक सिरा पेड़ से बंधा था और दूसरा उनकी मां के गले में लिपटा हुआ था। हालांकि, देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला नीचे बैठी हुई हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वृद्ध महिला ने संभवतः पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रस्सी खिसकने के कारण महिला जमीन पर आ गई थीं, जिससे उनका शव बैठी हुई अवस्था में नजर आ रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं से इस घटना की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ...