बिलासपुर

सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शराब तस्कर गिरफ्तार, बाइक सहित भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सकरी थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहली गिरफ्तारी

ग्राम चोरभठ्ठी खुर्द में मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए तिरिथराम जगत पिता चतुरसिंह जगत, उम्र 44 वर्ष निवासी चोरभठ्ठी खुर्द, को कच्ची महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से दो जरकिनों में कुल 30 लीटर शराब बरामद हुई, जिसमें एक जरकिन पूरी भरी बीस लीटर और दूसरी आधी भरी दस लीटर थी। शराब की अनुमानित कीमत 3,000 रुपये थी। आरोपी के पास शराब रखने या बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। तिरिथराम को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

दूसरी गिरफ्तारी

वहीं सकरी पुलिस ने संबलपुरी ओवर ब्रिज के नीचे दबिश देकर जीवन कौशिक पिता दूधराम कौशिक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी मदिरा और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 33,600 रुपये बताई गई। दोनों ही मामलों में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,