बिलासपुर

नामांकन के दूसरे दिन 4 उम्मीदवारों ने फार्म किए जमा…32 लोगों ने लिए नामांकन फॉर्म

बिलासपुर – विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन आज 4 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके साथ ही 32 लोगों ने निक्षेप राशि जमा कर नामांकन पत्र इश्यू कराये है। नामांकन दाखिल करने वालों में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधानसभा क्षेत्र से अटल श्रीवास्तव, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से रश्मि आशीष सिंह, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से तोलाराम रेलवानी शामिल है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है।

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से उज्वला कराडे, अमर अग्रवाल, अमर कुमार रूपानी, अविषेक एक्का, शैलेष पाण्डेय, तरूण किशोर विश्वकर्मा, बहोरन यादव, ट्विंकल मौर्य, पं. विधाशंकर भारद्वाज है। इस प्रकार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। कोटा विधानसभा क्षेत्र से तरण साहू, अपराजिता मंडल, उस्मान खान, ललिता बाई पैंकरा, डॉ. रेणु जोगी, चेतन मानिकपुरी, पंकज जेम्स कुल 7 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से धरमलाल कौशिक एवं रवि प्रसाद यादव कुल 2 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से धर्मजीत सिंह, श्याम मूरत कौशिक, रश्मि सिंह, इरफान खान, मीना देवी महरा, दिनेश कुमार साहू कुल 6 उम्मीदवारों ने ने इश्यू कराया है। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से दिलीप लहरिया, दाउ राम रत्नाकर, धरमदास भार्गव, उमेश कुमार भार्गव, चांदनी भारद्वाज, शब्दसांची पाटले सहित कुल 6 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। इसके अलावा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से विजय केशरवानी एवं शेख रेशु नसीम कुल 2 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास...