छत्तीसगढ़

विधायक और महापौर में तनी,खुद को एक्टिव दिखाने महापौर ने किया विकास भवन का निरीक्षण

महापौर के निरीक्षण में कई कर्मचारी विलंब से भी कार्यालय पहुचते दिखे जिस पर महापौर ने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

बिलासपुर-सोमवार को महापौर किशोर राय ने नगर निगम कार्यालय विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे निगम कार्यालय के हर विभाग में पहुचे और कार्यो से रूबरू हुए। वही शहर की नई सफाई व्यवस्था में हो रहे विलंब पर अधिकातियो से चर्चा करने की बात कही।

नगर निगम कार्यालय से ही बिलासपुर के सभी विकास कार्यो की रूपरेखा तय होती है। लिहाज़ा कार्यालय में कामकाज सही तरह से हो इसके लिए समय समय पर निरीक्षण के माध्यम से कार्यालय को व्यवस्थित रखने की कोशिश निगम में मौजूद जनप्रतिनिधियों की होती है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर निगम महापौर किशोर राय निगम कार्यालय विकास भवन का औचक निरीक्षण पर पहुचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के हर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए निगम के विभिन्न विभागों की जानकारी कर्मचारियों से ली। महापौर ने खासकर सफाई पर ध्यान केंद्रित किया। जिसमें उन्होंने कार्यालय में मौजूद गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल सफाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। वही महापौर शहर की सफाई व्यवस्था देख रही कंपनी लायंस सर्विस के आफिस में भी पहुचे। जहा उन्होंने शहर के सफाई कार्यो की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराने की बात मौजूद कंपनी के कर्मचारियों से कही। जहा कर्मचारी ने बताया कि लगभग तीन बजे तक शहर के समस्त वार्डो की सफाई होती है। लेकिन महापौर ने विलंब होते सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए कंपनी के सीनियर अधिकारियों से बात की। वही आस्वस्त किया कि वार्डो में सफाई व्यवस्था को कम समय मे पूरा करने अधिकारियों को निर्देशित करेगे। महापौर के निरीक्षण में कई कर्मचारी विलंब से भी कार्यालय पहुचते दिखे जिस पर महापौर ने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए।

महापौर के निरीक्षण से निगम कार्यालय में सोमवार को अधिकरियो और कर्मचारियों के बीच हंगामा मच गया। वही निरीक्षण के दौरान महापौर ने कई विभाग के अधिकारियों से निगम के आय के संबंध में पूछताछ की। लेकिन दूसरी तरफ केवल एक दिन के निरीक्षण से निगम कार्यालय की हालत में कुछ बदलाव आएगा इसकी उम्मीद कम ही है। क्योंकि पहले भी कई बार निगम कार्यालय का निरीक्षण महापौर कर चुके है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में निरीक्षण केवल औपचारिकता भर ही साबित हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बेलगहना वन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पुल के नीचे मिला भालू का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच... कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में...