बेलतरा

बेलतरा क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा की सरकार बनाने कर रहे अपील …

उमलेश जायसवाल

बेलतरा ;– मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बेलतरा ग्रामीण मंडल स्थित अलग-अलग गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार की शुरुआत ग्राम नवागाँव से की। यहां ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या और मांगों से भी वे अवगत हुए। ग्राम नवागाँव से निकल कर इनका काफिला ग्राम मेलनाडीह, कर्रा, रैनपुर, जाली, सीस, रामदई, बगदेवा, अधियारीपारा और बेलतरा भी पहुंचे। सुबह से लेकर देर शाम तक वे ग्रामीण अंचलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से मिलते नजर आए। जगह-जगह फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि 5 साल में ही कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। पिछले 5 वर्षों से विकास बिल्कुल थम सा गया है। केंद्र की योजनाओं को भी प्रदेश की सरकार लागू नहीं कर रही है, जिस कारण से गरीबों और जरूरतमंदों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए सुशांत शुक्ला ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना पर तत्काल कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार द्वारा अपना अंश नहीं दिए जाने और द्वेष पूर्वक प्रधानमंत्री आवास योजना को रोके जाने से 16 लाख से अधिक आवास का काम रुक गया है । उन्होंने कहा कि बेलतरा क्षेत्र में भी सभी हितग्राहियों को योजना का लाभ सरकार बनते ही तत्काल दिया जाएगा। गौठान के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए लेकिन आज भी गाय सड़कों पर आवारा फिर रही है या फिर खेतों में घुसकर किसानों की खड़ी फसल बर्बाद कर रही है।

कांग्रेस सरकार ने गोबर तक को नहीं छोड़ा। कोयले से लेकर शराब, गोबर और पीएसी तक में घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू होने का दावा करते हुए उन्होंने जनता से सुशासन के लिए एक बार फिर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान लगातार चुनाव रथ में “और नहीं सहिबो, बदल के रहिबो” का नारा बुलंद किया जा रहा ।इस दौरान रजनीश सिंह, विजय धर दीवान, विक्रम सिंह, तिलक साहू, लक्ष्मी कश्यप, मनोज पटेल, जागेंद्र कश्यप आदि उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...