पचपेड़ी

बोलेरो ने सायकल सवार ग्रामीण को पीछे से मारी ठोकर, गंभीर हालत में पहुँचाया गया हॉस्पिटल…पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में सायकल सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे बिलासपुर स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो चालक को बोलरो समेत गिरफ्तार कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पताईडीह लोढ़ाबोर मोड के पास रहने वाला फीरत ध्रुव पिता कंवर ध्रुव उम्र लगभग 45 वर्ष शुक्रवार दोपहर 2 बजे के आसपास अपने घर से सायकल से पताईडीह बस्ती तरफ जाने को निकला था तभी अपने घर से कुछ ही दूरी में पहुंचा था,

तभी चिल्हाटी की तरफ से आ रही न्यूको कंपनी में कार्यरत कपिल माइंस (सीसीआर)की बोलेरों वाहन क्र. CG 04 LS 2277 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे फिरत ध्रुव सड़क में ही गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्काल उन्हें मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां फिरत ध्रुव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर हॉस्पिटल रिफर किया गया है। जहां फिरत ध्रुव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही पचपेड़ी पुलिस ने कपिल माइंस (सीसीआर)कंपनी की बोलेरों चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...