दुर्ग

01 दिन में 63 लाख से अधिक के सोने, चांदी, शराब और नगदी जब्त…इस जिले में हुई सघन चेकिंग कार्रवाई

रमेश राजपूत

दुर्ग – पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर संपूर्ण दुर्ग में विधानसभा चुनाव 2023 के परिपेक्ष में आदर्श आचार संहिता के परिपालन में लगातार 24 घंटे एफएसटी/एसएसटी एवम थाना/चौकी में जवान तैनात होकर ड्यूटी कर रहे हैं, जिसमे 31.10.2023 को सजक एवम मुस्तैद जवानों के द्वारा कुल 63,35,103 रुपए, सोना चांदी एवम अन्य समान जिसमे गुड़ाखू, शराब जप्त की गए है, जिसमे कैश – थाना पदमनाभपुर से एफएसटी टीम के द्वारा 2,20,000 एवम 1,50,000 रू, थाना कुम्हारी एफएसटी टीम के द्वारा 1लाख रु, एसएसटी टीम अंजोरा के द्वारा 1,60,000 रू, दुर्ग एफएसटी टीम के द्वारा 59,500 रू, एसएसटी टीम अम्लेश्वर के द्वारा 80,000 रू जप्त की गए हैं,

1 दिन में कुल 7,69,500 रू कैश जप्त की गए हैं। इसके अलावा संपूर्ण दुर्ग जिले में चेकिंग के दौरान सोना, चांदी भी जप्त किया गया है, थाना पुलिस दुर्ग एफएसटी टीम के द्वारा 555.670 ग्राम सोना कीमती 33,00,000 रू एवम थाना मोहन नगर एसएसटी टीम के द्वारा 8 kg चांदी कीमती 4,43,223 रू जप्त किए गए हैं। थाना नंदिनी एसएसटी टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान 18,00,000 रू की 267 गुड़ाखू पेटी जप्त कर कार्यवाही की गई है व आबकारी एक्ट के तहत 01 दिन में सम्पूर्ण दुर्ग जिले में कुल 36.72 लीटर शराब कीमती 22,380 रू की जप्ती कर थाना वैशालीनगर, छावनी, अंडा, नंदिनी नगर के द्वारा कारवाही की गई। जिला दुर्ग में एक दिवस में दुर्ग पुलिस की चेकिंग कार्यवाही के दौरान कुल जुमला कीमती 63,35,103 रुपए, जप्त किए गए है,

मौके पर उक्त रकम के संबंध में पूछताछ किया, जिनके द्वारा वाहन में मिले रकम एवम सोना चांदी व अन्य के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, रसीद एवं संतोषप्रद जवाब नहीं देने से पंचनामा तैयार कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर, संज्ञेय अपराध से संबंधित होने की आशंका से उक्त रकम को धारा 102 जा.फौ. के प्रावधानों के तहत् जप्त किया जाकर विधिवत् कानूनी कार्यवाही की जा रही है । संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग झा , एसएसटी/एसएसटी के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा एवम जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी के द्वारा लग्न एवं मेहनत से कार्य किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...