छत्तीसगढ़बिलासपुर

एटीएम से नहीं निकला पैसा तो कर दी मशीन में तोड़फोड़ ,या फिर चोरी का था इरादा

खैर एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके खिलाफ कोनी थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

सत्याग्रह डेस्क

शनिवार शाम करीब 5:30 बजे कोनी, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय गेट के सामने मौजूद एसबीआई की एटीएम में एक युवक घुसा और थोड़ी देर बाद ईंट और पत्थर से मशीन में तोड़फोड़ करने लगा। उसने मशीन को कई जगह से क्षतिग्रस्त किया और स्क्रीन को भी तोड़ दिया। यह नजारा देख रहे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्ड ने तुरंत फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। हमराह पेट्रोलिंग पार्टी की टीम ने मौके पर पहुंचकर एटीएम में तोड़फोड़ कर रहे युवक सरोज रजवाड़े को धर दबोचा । पूछताछ में सरोज ने बताया कि वह शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी से बी ई इलेक्ट्रॉनिक की पढ़ाई कर चुका है । 4 महीने तक वह बस्तर में किसी ठेकेदार के साथ काम कर रहा था ।काम छोड़ कर वह फिलहाल अपने दोस्तों के साथ कोनी में रह रहा था। शनिवार को शराब के लिए पैसे कम पड़ने पर वह एटीएम में पैसा निकालने गया और उसका दावा है कि जब एटीएम से पैसे नहीं निकले तो उसने गुस्से में एटीएम में तोड़फोड़ की। लेकिन यह बात हजम नहीं हो रही। आमतौर पर एटीएम से पैसे नहीं निकलते हैं, ऐसे में कोई भी ग्राहक एटीएम मशीन में इस तरह तोड़ फोड़ नहीं करता। माना जा रहा है कि शराब के लिए पैसे नहीं होने पर उसने एटीएम को तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश की थी ।खैर एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके खिलाफ कोनी थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी,