मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र का समुचित विकास करें… भाजपा को फिर से दे अवसर, डॉ बांधी का क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी

उदय सिंह

बिलासपुर – चुनाव में जीत के लिए दौरा और जनसंपर्क की कड़ी में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा जयराम नगर गतौरा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जहां-जहां श्री बांधी का काफिला पहुंचा, वहां-वहां पर स्थानीय लोगों ने अपने नेता का स्वागत किया।भाजपा मंडल जयराम गतौरा क्षेत्र की जनता के स्नेह से प्रसन्न श्री डॉ. बांधी ने कहा, मुझ पर जो विश्वास आप ने किया है उसे कायम रखिए, आप लोगों के माध्यम से सेवा का पुनः अवसर मिलने पर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। मस्तुरी में बढ़ते अपराध और नशाखोरी की रोकथाम कर यहां की जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। दौरा और जनसंपर्क के दौरान श्री बांधी और उनका काफिला सबसे पहले रांक पहुंचा जहां से जनसंपर्क की शुरुआत हुई जिसके बाद क्षेत्र के देवरी पधी कौड़ियां पहुंचा, जहां से जनसंपर्क की शुरुआत की गई।

इसके बाद यहां स्थानीय ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर डॉ. बांधी का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यह कारवां रांक, पंधी, और विभिन्न ग्रामों के हर दरवाजे पहुंचा जहां ग्रामीणों के विशाल जनसमूह ने मस्तूरी विधायक व भाजपा प्रत्याशी डॉ कृष्णमूर्ति बांधी का आत्मीय स्वागत किया इस दौरान गांव गांव म चलत हे गोठ बांधी भईया काम करत हे और ओहि ल देबो ओट जैसे गगन चुंबी नारों से इलाका गूंज उठा।इस दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. बांधी ने कहा- भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए एक-एक वायदे को पूरा करेगी। भाजपा की सरकार वापस बनने पर प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पीएम आवास योजना के पात्र लोगों को मकान बनाने के लिए राशि दी जाएगी। वहीं हर घर में पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज