बिलासपुर

सिम्स में भर्ती कैदी जंजीर काटकर हुआ फरार…कई मामलों में दर्ज है एफआईआर, पुलिस जुटी तलाश में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रायपुर जेल से ट्रांसफर होकर बिलासपुर सेंट्रल जेल में आया विचाराधीन बंदी को विगत दिनों सिम्स में ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था, जो तड़के सुबह सुरक्षा में तैनात जवान के वहाँ से हटते ही जंजीर काटकर फरार हो गया है। मामले की शिकायत केंद्रीय जेल के प्रहरी भुवनेश्वर सिंह पैकरा ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि विचाराधीन बंदी सरफराज अहमद उर्फ लवी पिता फरीद अहमद जो विभिन्न मामलों में जेल में है उसके हाथ की उंगली के ऑपरेशन के लिए 6 नवंबर को सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ प्रहरी की तैनाती की गई थी, जिसे आज तड़के सुबह 6 बजे बंदी ने शौचालय जाने के बहाने चकमा देकर हाथ मे बंधी जंजीर को काटकर फरार हो गया है। मामले में प्रहरी की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में पुलिस ने सरफराज अहमद के खिलाफ 224 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार,