मस्तूरी

VIDEO: मस्तूरी विधानसभा के मानिकपुर और धूमा के ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार…. कहा रोड नही तो वोट नही

उदय सिंह

बिलासपुर – विधानसभा चुनाव 2023 में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को किया गया, जिसमे 70 सीट में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया जारी रही। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धूमा और मानिकपुर के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया जहाँ कुल 3 बूथों में 3383 महिला पुरुष मतदाताओं ने मतदान नही किया, जिन्होंने क्षेत्र व्याप्त सड़क की बदहाली को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और चुनाव का बहिष्कार कर दिया। जैसे ही ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार की जानकारी सूबे के अधिकारियों को लगी उन्होंने तत्काल मौके पर पहुँच ग्रामीणों को समझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक कोई भी मतदाता मतदान करने नही पहुँचा, एक बूथ में केवल 3 मतदान किये गए, जिसके बाद कोई भी मतदाता मतदान करने नही पहुँचा।

वर्षों पुरानी है सड़क की समस्या… चक्काजाम और प्रशासनिक अधिकारियों से लगा चुके है गुहार

धूमा और मानिकपुर के ग्रामीणों ने 15 वर्षों से सड़क रिपेयर नही होने की शिकायत जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से की थी, जिसे लेकर चक्काजाम और कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया गया था, जहाँ केवल आश्वासन ही दिया गया और समय व्यतीत होता रहा, यही वजह रही कि ग्रामीण आक्रोशित हुए और उन्होंने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया, हालांकि यह बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन रहा लेकिन इसके बाद भी क्या यहाँ की सड़कों के दिन बहुरेंगे, यह पूरे सिस्टम पर सवाल है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...