सीपत

सीपत सड़क हादसा:- अनियंत्रित कार पेंड़ से टकराकर पलटी, कार सवार शिक्षक की हुई मौत, 3 घायल

उदय सिंह

सीपत – बुधवार को फिर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए है, जिसमें अनियंत्रित कार पहले सड़क किनारे पेंड़ से टकराई फिर पलट गई। हादसे के बाद आस पास के लोगों ने डायल 112 को कॉल किया और घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया। मिली जानकारी के अनुसार हरदीबाजार निवासी नवीन अनंत अपने दोस्त अरविंद पैगोर, संतोष भारद्वाज और एक अन्य के साथ कार क्रमांक सीजी 12 बीई 0835 में सवार होकर किसी काम से बिलासपुर आये थे, जो वापस हरदीबाजार लौट रहे थे,

तभी सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकदा के पास कार चला रहे अरविंद पैगोर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में नवीन अनंत जो कि पेशे से शिक्षक है उनकी मौके पर मौत हो गई वही अन्य तीन दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुँच सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया, वही मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है, पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर अपनी जांच कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...