छत्तीसगढ़बिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय प्रांगण में भी मनाया गया खनिक दिवस

कार्यक्रम के आरंभ में ध्वजारोहण किया गया तथा कोलइण्डिया कॉरपोरेट गीत बजाया गया । अंत में उपस्थितों के मध्य मिष्ठान वितरित किया गया

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

इसके पूर्व एसईसीएल मुख्यालय स्थित प्रांगण में 1 मई को खनिक दिवस समारोह का आयोजन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा के मुख्य आतिथ्य, निदेशक (कार्मिक) डॉ. आर.एस. झा, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा एवं निदेशक (कार्मिक) डॉ. आर.एस. झा, विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए उपरांत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं खनिक प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए ।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा ने कहा कि 01 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के द्वारा जहॉं पूरें विश्व भर में श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है वहीं कोयला उद्योग में इस दिन का विशेष महत्व है । उन्होंने आगे कहा कि आज के इस पावन दिवस, मजदूर दिवस, संघर्ष के दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएॅं देता हूॅं। यह दिवस हमारे कर्मठता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि कोलइण्डिया में हमारी कम्पनी एसईसीएल आप सभी के सहयोग से इस वर्ष भी सदा की भांति नंबर-1 कम्पनी है। इस वर्ष भी एसईसीएल के लिए उत्पादन का एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे समेकित प्रयास से हम निश्चय ही हासिल कर लेंगे।
कार्यक्रम के आरंभ में ध्वजारोहण किया गया तथा कोलइण्डिया कॉरपोरेट गीत बजाया गया । अंत में उपस्थितों के मध्य मिष्ठान वितरित किया गया ।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस...