बिलासपुर

बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शेयर मार्केट में कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर 20 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अंबिकापुर निवासी शशिकांत सिंह के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष भोजवानी, निवासी सदाबहार अपार्टमेंट, जगमल चौक दयालबंद, बिलासपुर, व्यापार विहार में आनंद कन्फेक्शनरी नाम से व्यवसाय करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनके बेटे अर्जुन भोजवानी के मित्र आयुष सिंह बघेल ने अपने मामा शशिकांत सिंह से परिचय कराया था। आयुष ने दावा किया कि शशिकांत शेयर मार्केट के विशेषज्ञ हैं और कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाते हैं।
शिकायत के मुताबिक शुरुआत में अर्जुन भोजवानी और उसके मित्र प्रतीक कौशिक से कम राशि निवेश कराई गई और कुछ समय बाद मुनाफे के साथ रकम लौटाकर उनका विश्वास जीत लिया गया। इसके बाद संतोष भोजवानी, उनकी पत्नी कोमल भोजवानी, बेटे अर्जुन और करण भोजवानी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी निवेश के लिए प्रेरित किया गया।आरोप है कि वर्ष 2023 से 2024 के बीच पीड़ित परिवार ने नगद और फोनपे के माध्यम से करीब 20 लाख रुपये, जबकि प्रतीक कौशिक ने अलग से 15 लाख रुपये आरोपियों को दिए। यह रकम स्वयं की बचत के साथ-साथ बैंक से ऋण लेकर भी जुटाई गई थी।
जब लंबे समय तक राशि वापस नहीं मिली तो लगातार मांग करने पर आरोपी शशिकांत सिंह ने 9 लाख रुपये का एक चेक दिया। हालांकि बैंक में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और मिलने से भी बचने लगे। पीड़ित का आरोप है कि शुरू से ही सुनियोजित तरीके से विश्वास जीतकर शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया और बाद में पूरी रकम हड़प ली गई। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शशिकांत सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब लेन-देन, बैंक दस्तावेजों और डिजिटल भुगतान के रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...