रायपुर

प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई… हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड, पुलिस विभाग ने दिया सख्त संदेश

उदय सिंह

रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेश में पहली बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त ने डायल-112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा क्रमांक 1250 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक की दुर्घटना की सूचना मिलने के बावजूद आरक्षक संदीप शर्मा के घटना स्थल पर विलंब से पहुंचने और मौके पर कथित रूप से अनुशासित आचरण नहीं करने को गंभीर माना गया। इसी आधार पर उनके खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक को नियमानुसार केवल निर्वाह भत्ता दिया जाएगा तथा उन्हें पुलिस लाइन रायपुर से संबद्ध किया गया है। वहीं, देवेंद्र नगर थाना प्रभारी को पूरे मामले की प्राथमिक जांच कर 7 दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...