बिलासपुर

एसएसपी ने सरकंडा थाने का किया निरीक्षण… साफ सफाई और व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिस कर्मियों को दिए विशेष निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने सरकंडा थाने का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश थाना प्रभारी को दिए हैं बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को बिलासपुर एसपी पारुल माथुर सरकंडा थाना के आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंची थी,

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सरकण्डा फैजुल होदा शाह सहित थाना सरकण्डा और पुलिस सहायता केन्द्र मोपका के सभी स्टाफ उपस्थित रहे, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, थाना भवन की साफ-सफाई, रिकार्ड संधारण की स्थिति का बारिकी से निरीक्षण किया गया, साथ ही सीसीटीएनएस में डाटा एन्ट्री की भी जानकारी ली गई,

तथा समस्त एन्ट्री समय पर किये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही पुराने मर्ग और अपराध के निराकरण के भी निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना सरकण्डा के पुलिस स्टाफ से उनकी समस्याओं के बारे में भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी ली गई, इस दौरान सउनि राजकुमार प्रसाद द्वारा स्वयं का स्थानांतरण सरकण्डा से कोटा किये जाने हेतु अनुरोध किया गया,

जिस पर स्थानांतरण किये जाने का आश्वासन दिया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई के दौरान थाना परिसर में एक गार्डन भी विकसित किया गया है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान 12 अधिकारी / कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी