बिलासपुर

शहर के सरकंडा इलाके में पेड़ पर झूलती मिली युवक युवती की लाश…पति पत्नी होने की आशंका, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा के सीपत रोड स्थित पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास युवक और युवती की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली है। इसकी सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक और युवती की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने युवती की पहचान पूर्णिमा यादव के रूप में की है। वहीं, युवक की पहचान करने कोशिश की जा रही है। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि रविवार की रात पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास पेड़ पर युवक और युवती की लाश फंदे पर लटकते देख आसपास के लोगों ने सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि युवक और युवती कुछ दिन पहले ही यहां आए थे। उन्होंने सूर्या चौक के पास किराए पर मकान लिया था। युवती का नाम पूर्णिमा यादव है। दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी बताकर मकान में रह रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,