मस्तूरी

पाराघाट टोल प्लाजा के पास ट्रक चालक से डीजल की लूट का मामला…3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से स्कार्पियो वाहन और 230 लीटर डीजल जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तुरी क्षेत्रान्तर्गत आये दिन हो रहे डीजल चोरी एवं लूटपाट की घटना की रोकथाम किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में बढ़ते हुए डीजल चोरी एवं लूट की घटना/वारदात पर अंकुश लगाये जाने हेतु कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत थाना मस्तूरी के नेतृत्व में टीम गठित कर डीजल की चोरी करने की नीयत से लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों सहित घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग के स्कार्पियों और कुल 230 लीटर डीजल को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है। उक्त सभी आरोपियों संजीत कुमार अनंत पिता लक्ष्मीनारायण अनंत उम्र 21 साल बलौदा, संजीव कुमार साण्डे पिता स्व० मोहितराम साण्डे उम्र 27 साल

बलौदा और युसुफ चन्द्राकर उर्फ भोला पिता अमृत चन्द्राकर उम्र 21 साल बलौदा जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०)द्वारा पूर्व में मस्तुरी क्षेत्रान्तर्गत 03 मामलों में डीजल चोरी व लूटपात की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त सभी मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी रविन्द्र अनंत,उप निरीक्षक सुजान जगत,सहायक उप निरी राजेश सिंह सउनि.वासुदेव राजपूत,आरक्षक राम सनेही साहू, शिवधन बंजारे एवं सायबर प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू व सायबर सेल के अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज