बिलासपुर

फिर पकड़े गए 2 डीजल चोर..ट्रकों की टंकी से डीजल चोरी कर चला रहे थे अवैध कारोबार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – देर रात सड़क पर खड़े ट्रको से डीजल कि चोरी करने वाले आरोपियों को हिर्री पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 105 लीटर डीजल जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहदा निवासी प्रार्थी राजेश कुमार केवट ने हिर्री थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि 31.05.2023 को ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीएम 3635 में अंतु पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी ट्रेलर में 347 लीटर डीजल भरवाकर दिपका गया था दिपका माल लोडिंग कर रात में सौरभ पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ा कर सो गया था। टंकी से करीबन 250 लीटर डीजल चोरी हो गई थी। इधर इस मामले में पुलिस डीजल चोर की खोजबीन कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कोपरा बांध के पास दो व्यक्ति डीजल बेचने की कोशिश कर रहे है। तभी हिर्री पुलिस ने मौके पर दबिश देकर बछौद निवासी विरेन्द्र कुमार पटेल और परसाही बाना निवासी परमेश्वर पटेल को रंगे हाथों 105 लीटर डीजल के साथ पकड़ा है। जिन्होंने पूर्व में ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीएम 3635 से डीजल चोरी करना कबूल किया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक हरिश्चंद्र टांडेकार Asi बी.आर.साहू, बृजेश मिश्रा आर . उपेंद्र सिंह सुखदेव कश्यप जितेंद्र जगत एवं ACCU प्रभारी कृष्णा साहू का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,