बिलासपुर

बेमौसम बारिश से धान को बचाने दिए गए निर्देश…कलेक्टर ने टीएल बैठक में की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज समय-सीमा की बैठक में बारिश की संभावना को देखते हुए खरीदे गये धान को बारिश से बचाने के लिए तारपोलिन आदि की व्यवस्था धान खरीदी केंद्रों में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की दिक्कत न हो। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियों की भी समीक्षा की। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने और धान खरीदी, पंजीयन में त्रुटि सुधार व बारदाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट पेपर की मतगणना पहले की जाएगी। पूरी सावधानी और मुस्तैदी से मतगणना के कार्य को अधिकारी-कर्मचारी अंजाम दें। मतगणना परिणाम को लाईव एलईडी टीव्ही के माध्यम से परिसर में देखा जा सकता है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी भवनों की पुताई गोबर पेंट से कराना सुनिश्चित करें।

आबकारी विभाग से जुड़ी खबर पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने शराब दुकानों के आसपास साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने व चिन्हांकन के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को रतनपुर और मस्तुरी में एनआरसी शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से मिड डे मील, संकुल केंद्रों का निरीक्षण और बीआरसी, सीआरसी को समय-समय पर विजिट करने के लिए निर्देश देने कहा और विभागीय समन्वय से लंबित प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान जल्द करने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, डीएफओ संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में...