बिलासपुर

VIDEO: रसोई गैस की कालाबाजारी…भरी सिलेंडर से गैस चोरी कर दूसरे सिलेंडर में करते थे रिफिल, खाद्य विभाग ने की छापेमारी, पकड़े गए 94 सिलेंडर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – घरेलू गैस सिलेण्डर के रिफरिंग किये जाने की सूचना पर खाद्य विभाग के अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक जिला-बिलासपुर संयुक्त रूप से मोपका-चिल्हाटी मार्ग बिलासपुर में पहुँचे। जहाँ मौके पर अभिनव गैस एजेन्सी बिलासपुर के मोपका-चिल्हाटी मार्ग पर स्थित गैस गोडाउन के समीप तीन वाहन सीजी 10 बीएल 8360, सीजी 10 आर 0239 एवं सीजी 10 एएन 1947 में घरेलु गैस सिलेण्डर लोड हुआ रखा पाया गया, जिसकी संख्या क्रमशः 32 नग 30 नग एवं 32 थी। मौके पर उपस्थित वाहन चालकों के समक्ष गैस सिलेण्डरों का तौल पत्रक तैयार किया गया। वाहन में रखे गैस सिलेण्डरों का तौल किये जाने पर प्रत्येक घरेलु गैस सिलेण्डर में 01 से 02 किलोग्राम वजन निर्धारित वजन सीमा से कम पाया गया।

मौके पर गैस सिलेण्डर रिफलिंग का एक यंत्र भी पाया गया। मौके पर उपस्थित वाहन चालकों का बयान लिया गया एवं पंचनामा तैयार किया गया। वाहन चालकों ने प्रत्येक सिलेण्डर में से 01 से 02 किलोग्राम गैस निकालकर खाली गैस सिलेण्डरों को भरने एवं उन्हें विक्रय करना स्वीकार किया। मौके से प्राप्त गैस सिलेण्डरों को वाहन सहित पुलिस थाना-सरकण्डा जिला-बिलासपुर की सुपुर्दगी में प्रदान किया गया। उपरोक्तानुसार अनियमितता के संबंध में अभिनव गैस एजेन्सी बिलासपुर के प्रोपाइटर/संचालक एवं वाहन चालकों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे...