बेलतरा

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षणिक भरण, जाना मैनपाट का महत्व।

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां वे टाइगर पॉइंट समेत अनेक स्थानों से रूबरू हुए। बिलासपुर जिला के नेवसा बेलतरा क्षेत्र के विद्यालय से आए छात्रों को यहां पहुंचे सरगुजा के गाइड ने भी मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने मैनपाट में प्रसिद्ध दलदली झील की प्राकृतिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे जाना, जहां पर उछलने से जमीन किसी रबर की चादर की तरह हिलती है।

एक दिन के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने मैनपाट के प्रकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए कई जानकारियां एकत्र की। यहां के घने जंगलों में मुश्किलों के बीच सर्वाइव कैसे किया जाता है, इससे भी रूबरू हुए और वन विशेषज्ञों से अहम जानकारियां प्राप्त की। इनमें घने जंगल को पार करते समय आने वाली समस्याओं का सामना किस तरह किया जाता है।

शहर की सुख-सुविधाओं से दूर यहां के लोग ऐसी विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार जीवन यापन करते हैं, इनके बारे में बताया गया। कैसे जंगल को पार करते हैं और इस दौरान किस प्रकार की समस्याओं से सामना हो सकता है, इन सभी विषयों पर ज्ञानवर्धन किया।यह शैक्षणिक मॉडर्न पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। बच्चों ने प्रदेश के वनांचल क्षेत्र सरगुजा जिले के मैनपाट की सुंदरता का अवलोकन किया।

दलदली झील एक स्प्रिंग की तरह प्रतीत हो रहा था। बच्चों को यहां कुछ नया देखने को मिला। भ्रमण कार्यक्रम में स्कूल अध्यक्ष श्रीमती रजनी देवी कोरी, शिक्षक श्री देवी प्रसाद सूर्या, प्राचार्य श्री केशव प्रसाद कोरी, शिक्षिका आशा कश्यप, संजियजी चंदेल, कला साहू, जागृति धीवर सहित छात्र-छात्राएं शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...