रायगढ़

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का एक्शन…. छापेमारी में आरोपी से 6 कार्टुनों में रखी 1140 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की जप्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – एसएसपी सदानंद कुमार के दिशा निर्देश पर रायगढ़ पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही जारी है । पूर्व में घरघोड़ा, तमनार और लैलूंगा क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवाओं के अवैध बिक्री की सूचनाओं पर एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर अभियान चलाकर इस अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों पर कार्रवाई कर अंकुश लगाया गया तथा क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारीयो द्वारा मुखबिर और स्टाफ के माध्यम नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में 06.12.2023 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा को उनके लगाए मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि सतनामी मोहल्ला घरघोड़ा में रहने वाला दीपक वारे अपने घर पर अवैध बिक्री के लिए भारी मात्रा में नशीली सिरप छिपाकर रखा हुआ है। थाना प्रभारी द्वारा सुनियोजित तरीके से रात्रि करीब 9:00 बजे संदेही के घर अपने स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस टीम की छापेमारी में संदेही दीपक वारे के आंगन शौचालय के बगल में 6 कार्टूनों में भारी मात्रा में कफ सिरप रखा हुआ मिला ।

विवेचक द्वारा दीपक वारे को सिरप का दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया जिसके पास प्रतिबंधित सिरप की बिक्री व रखने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं था । पुलिस टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक वारे पिता सोहन लाल वारे उम्र 24 वर्ष सतनामी मोहल्ला घरघोड़ा के कब्जे से कुल 1140 नग नशीली कफ सिरप कीमत करीब ₹2,00,000 को जप्त किया गया है । आरोपी पर थाना घरघोड़ा में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी दीपक वारे पर पूर्व में भी आबकारी व एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई घरघोड़ा पुलिस द्वारा की गई है । आरोपी की गतिविधियों को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोडा निरीक्षक शरद चन्द्रा द्वारा अपने स्टाफ व मुखबीर आरोपी पर निगाह रखने लगाये हुए थे । एनडीपीएस एक्ट की इस बड़ी रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोडा निरीक्षक शरद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक उद्यो पटेल, प्रहलाद भगत, प्रेम सिंह राठिया म.आरक्षक रश्मि तिर्की की अहम भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा