बिलासपुर

किसान सम्मान निधि की 16 वीं किस्त 28 फरवरी को होगी जारी…मनाया जाएगा पीएम-किसान उत्सव दिवस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी को शाम 4 बजे यवतमाल, महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त की राशि जारी की जायेगी। जिसका लाइव प्रसारण शाम 4 बजे से वेबकास्ट के माध्यम से जगह जगह किया जावेगा। उक्त दिवस को पीएम-किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बिलासपुर जिले में सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय में तथा जिला स्तरीय उत्सव कृषि विज्ञान केन्द्र सरकण्डा में मनाया जावेगा। जिसमें जिले के अधिकाधिक लाभार्थी कृषकों कृषक मित्रों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक फ्लैगशीप योजना है जो फरवरी 2019 से कियान्वित है। इस योजनांर्गत भारत सरकार द्वारा पात्र कृषि भूमि धारक पंजीकृत कृषकों को प्रति वर्ष 3 किस्तों में कुल छह हजार की सम्मान राशि उनके आधार लिंक एवं डीबीटी सक्षम,सक्रिय बैंक खातें में अंतरित की जाती है। जिन कृषकों का इकेवायसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कार्य पूर्ण है, के बैंक खातें में किस्त की राशि तुरंत अंतरित होता है। बिलासपुर जिले में 1.46 लाख पंजीकृत कृषकों के बैंक खातें में राशि रु. 264 करोड़ अब तक अंतरित हुआ है। सभी किसानों से अपील है कि, अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय में को उपस्थित होकर पीएम-किसान, उत्सव दिवस के वेबकास्ट प्रसारण में सहभागी बने।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार