कोरबा

सुने मकान से लाखों की चोरी का मामला…2 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की रकम बरामद, फरार 2 आरोपियों की सरगर्मी से तलाश

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – घुम घूमकर सुने मकानों में रेकी कर चोरी के घटना को अंजाम देने वाले चोर को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। जबकि दो आरोपी अब भी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल थाना पुलिस रामपुर अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर के आवास क्रमांक वन- 67 में निवासरत राकी चौरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आठ दिसंबर की रात अज्ञात चोरो ने घर अंदर घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम की चोरी कर ली है। जिसपर पुलिस जांच कर रही थी।
पुलिस की चार टीम बनाकर आरोपित की पतासाजी की जा रही थी। इसमें एक टीम संदिग्ध नंबरों की डाटा एनालिसेस कर रही थी, तो दो टीमें घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही थी। तभी फुटेज में तीन संदेहियों की संलिप्तता दिखाई दी, तब फोटो निकालकर वाट्सअप एवं इंटरनेट मीडिया में वायरल किया गया।

इस दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि संदेही थाना तोरवा जिला बिलासपुर क्षेत्र के रहने वाला शातिर किस्म का आरोपित सुरेश पटेल उर्फ पांतनु है। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस और साइबर सेल कोरबा की एक-एक टीम बिलासपुर के लिए रवाना हुई। बिलासपुर में पटेलपारा तोरवा में घेराबंदी कर आरोपी सुरेश पटेल को पकड़ा। पूछताछ करने पर सुरेश पहले तो चोरी करने से इंकार करता रहा। पर बाद में टीम द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी राजेश साहू उर्फ बंबईया और शशिकांत वैष्णव उर्फ फुन्थरु के साथ कोरबा जाकर चोरी करना बताया। आरोपी सुरेश पटेल ने चोरी किए सामान को एक नीला रंग के बैग में नगद 45,180 रुपये एवं सोने चांदी के जेवर एवं चोरी के रकम से खरीदा हुआ एक मोबाइल जब्त किया गया। आरोपित सुरेश ने बताया कि राजेश साहू अपने हिस्सा के पैसा व सोने चांदी को अपने भाई भीम कुमार साहू उर्फ राजू के पास रखना बताया, तब उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। भीम साहू से चोरी गए मशरुका नगद 50 हजार रूपये व सोने के अंगूठी को बरामद किया। मामले में दो अन्य आरोपी राजेश साहू उर्फ बंबईया और शशिकांत वैष्णव उर्फ फुन्थरु फरार है। इनकी पतासाजी की जा रही है। आरोपितों को पकड़कर कोरबा लाया गया। वही फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...