रतनपुर

VIDEO:- डायल 112 टीम के आरक्षक और सीआरपीएफ जवान के बीच मारपीट…सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र के ग्राम पुडु में मारपीट की घटना पर शुक्रवार की शाम डायल 112 रतनपुर की टीम मौके पर रवाना हुई थी, जहाँ से घायल एक व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर आ रही थी, तभी रास्ते मे पुडु स्कूल के सामने भीड़ लगी थी और एक बाइक रास्ते में खड़ी थी जिसे हटाने के लिए बोलने पर सीआरपीएफ के जवान इतवार सिंह पैकरा जो छुट्टियों में घर आया है, उससे विवाद हो गया,

जिस पर डायल 112 के आरक्षक महेंद्र कुमार रजवाड़े के साथ जवान की झूमा झटकी हो गई और दोनों ने एक दूसरे पर झापड़ से मारपीट कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है, मामले में प्रार्थी आरक्षक ने थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी इतवार सिंह पैकरा के खिलाफ़ धारा 186, 353,332,294 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...