छत्तीसगढ़बिलासपुर

अजीत जोगी को बड़ा झटका हाई कोर्ट ने की याचिका खारिज

अजीत जोगी की जाति संबंधी मुद्दा लंबे समय से छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चित रहा है

ठा.उदय सिंह

-छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आदेश में पूर्व मुख्यमंत्री और जकांछ सुप्रीमो अजीत जोगी को बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अजीत जोगी द्वारा जाति छानबीन समिति की जांच पर रोक लगाने के लिए पेश की गई उनकी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि सरकार ने हाईकोर्ट के निर्देश पर उच्चस्तरीय जाति छानबीन समिति का गठन किया है।इस याचिका की सुनवाई जस्टिस गौतम भादुड़ी की कोर्ट में हुई। इस मामले में हाईपावर कमेटी ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय के आवेदन पर नोटिस भेजा था, जिसे अजीत जोगी ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।गौरतलब है कि इससे पहले भी हाईपावर कमेटी ने अजीत जोगी की जाति के खिलाफ फैसला सुनाया था, इस संबंध में भी जोगी ने उच्च न्यायालय में दरकार लगाई थी। तब हाईकोर्ट ने अजीत के पक्ष फैसला सुनाया था कि हाईपावर कमेटी का गठन वैधानिक तरीके से नहीं किया गया था। अजीत जोगी की जाति संबंधी मुद्दा लंबे समय से छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चित रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस...