गौरेला पेंड्रा मरवाही

चावल लेकर निकली ट्रक एफसीआई गोदाम के बदले जा रही थी दूसरी जगह….चावल अफरा तफरी का मामला, खाद्य विभाग और पुलिस ने जप्त किया ट्रक

सुहैल आलम

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- कस्टम मिलिंग के नाम से रवाना होने वाला ट्रक एफसीआई के गोदाम ना जाकर स्थानीय राइस मिलर के पास भेजा जा रहा था इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने वाहन को रोक कर पूछताछ की ड्राइवर के द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने एवं कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने ट्रक को जप्त कर अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय राइस मिलर जे.पी. अग्रवाल द्वारा एक ट्रक चावल वाहन क्रमांक CG10AQ4203 जिसमें 290 क्विंटल चावल लोड था उसे लोड करवा कर कटघोरा में स्थित एक अन्य राइस मिलर के पास भेजा जा रहा था जबकि यह चावल कस्टम मिलिंग हेतु एफसीआई गोदाम भेजा जाना था संदेह के आधार पर जब पुलिस ने वाहन चालक से कागज की मांग की तो उसने मातेश्वरी राइस मिल कटघोरा के नाम का चालान पुलिस को दिखाया ड्राइवर के बयान से स्पष्ट है कि यह चावल एफसीआई गोदाम ना जाकर मातेश्वरी राइस मिल भेजा जा रहा था और जेपी अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से चावल विक्रय कर मातेश्वरी राइस मिल को दे दिया गया मौके पर पहुंचे जिला सहायक खाद्य अधिकारी नटवर सिंह राठौर ने बताया कि प्रथम दृष्टव्या यह मामला चावल की अफरा तफरी का प्रतीत हो रहा है पुलिस ने वाहन को जप्त कर अपनी अभिरक्षा में लिया है

पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी गौरतलब है कि इन दिनों राइस मिलरो द्वारा चावल के उठाव के बाद उसके अफ़रा तफरी एवं अवैध विक्रय किए जाने की शिकायतें चर्चा में बनी रहती है इस मामले में जब जिला सहायक खाद्य अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद वाहन को रोक कर ड्राइवर से पूछताछ की गई थी मे जेपी अग्रवाल द्वारा दो ट्रक चावल कस्टम मिलिंग हेतु एफसीआई गोदाम हेतु रवाना किया गया था जिसमें एक ट्रक में कागजात पूरे सही पाए गए किंतु दूसरे ट्रक में वाहन चालक कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर पाया यदि उसके पास मातेश्वरी राइस मिल के नाम से चालान काटा हुआ पाया गया। इस विषय में जब जिला कलेक्टर प्रियंका महोबिया से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उक्त संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है जांच के अनुसार कार्यवाही की जाएगी चावल की अपना तफरी करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। सहायक खाद्य अधिकारी नटवर राठौर के द्वारा जानकारी लेने पर बताया कि फिलहाल कार्यवाही जारी है सीसीटीवी सहित अन्य चीजे जांची का रही है जल्द ही जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौप दी जायेगी ।।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...