छत्तीसगढ़रतनपुर

आमने सामने से दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, गंभीर रूप से जख्मी दो पहुंचे अस्पताल

जिस वजह से हादसे में युवक की जान चली गई। अगर इन्होंने नियमों का पालन किया होता तो आज देरहा राम जिंदा होता

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भैसाझार क्षेत्र में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे तीन दोस्त दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई।वहीँ हादसे में तीन लोगों को चोटे आई है। देरहा राम यादव टेकन पारा, पेंड्री थाना ,लोरमी का निवासी है ।जो अपनी पत्नी के साथ भैंसाझार गांव में विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचा था । रात में वह अपने दोस्त कमलनाथ यादव और सोनू यादव के साथ बाइक क्रमांक सीजी 28 ,5760 में सवार होकर भैसाझार से बैछालि खुर्द जा रहा था। ड़ेरहा राम ने नियमों को धता बताकर बाइक पर तीन सवारी बिठा रखा था। अभी तीनो दोस्त नाला तालाब के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10, ए के 2856 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में ड़ेरहा राम यादव के सिर में गंभीर चोटें आई वही दोनों दोस्तों को भी कई जगह चोट लगी।

इन तीनों को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचे, जहाँ बाद डॉक्टर ने ड़ेरहा राम यादव को मृत घोषित कर दिया । इस हादसे में दूसरे मोटरसाइकिल चालक को भी गंभीर चोटे आई है। जिसका इलाज सिम्स में चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। एक तो मोटरसाइकिल पर तीन लोगों ने सवारी की। ऊपर से हेलमेट भी नहीं पहना। जिस वजह से हादसे में युवक की जान चली गई। अगर इन्होंने नियमों का पालन किया होता तो आज ड़ेरहा राम जिंदा होता।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस...