रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में देर रात मिले 116 नए कोरोना पॉजिटिव, 24 घंटे में 371 मामले, वहीँ 5 की मौत…प्रदेश में कोरोना का कसता शिकंजा संक्रमितों की संख्या हुई 6370

रमेश राजपूत

रायपुर–  प्रदेश में देर रात कुल नए 116 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें जिला रायपुर से 91 , सरगुजा से 09 , राजनांदगांव से 06 , कोरबा से 03 , महासमुंद व बिलासपुर से 02-02 , दुर्ग , सूरजपुर व कांकेर से 01-01 शामिल है, वही कुल 10 कोरोना से पीड़ित मरीज देर शाम ( रायपुर से 07 , बिलासपुर से 02 , जांजगीर – चांपा से 01 ) स्वस्थ होने के डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा प्रदेश में मौत के आंकड़े भी लगातार बढ़ रहे है, मिली जानकारी के अनुसार आज 5 मौतें हुई है, जिसमें बीएसएफ के एक जवान की मौत के बाद अब  67 वर्षीय पुरूष रायपुर निवासी जो बुखार , रेस्परेटरी डिस्ट्रेस की वजह से 15 जुलाई को भर्ती हुए थे , डायबीटिज , हाइपरटेन्शन से भी पीड़ित थे , उनकी आज एक्यूट रेस्परेटरी डिस्ट्रेस सिन्ड्रोम व सेप्टिक शॉक से मृत्यु हो गई,  वही एक एम्स में ही भर्ती 61 वर्षीय पुरूष रायपुर निवासी , बुखार – खांसी व ब्रेथलेसनेस की वजह से पीड़ित हो 22 जुलाई को भर्ती हुए थे , पूर्व से ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित रहे , उनकी कोविड न्यूमोनिया व कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु हो गई।  52 वर्षीय रायपुर निवासी महिला जो बुखार , कफ , श्वास तेज चलने के कारण दिनांक 19 जुलाई को एम्स , रायपुर में ही उपचार हेतु भर्ती हुई थी , जिनका अनियंत्रित डायबीटिज का उपचार जारी था , आज उनकी भी न्यूमोनिया तथा हृदयगति अवरूद्ध होने की वजह से मृत्यु हो गई। रायपुर टिकरापारा निवासी 54 वर्षीय पुरूष पूर्व में श्वास लेने में तकलीफ से पीड़ित रहे तथा कोविड पॉजीटिव मरीज के सम्पर्क में रहे , मृत दशा में आज एम्स केजुवल्टी में लाये गये थे, मृत्यु उपरांत इनका सेम्पल कोविड पॉजीटिव पाया गया। इन मौत के साथ ही प्रदेश में कुल 34 लोगों की मृत्यु इस संक्रमण से हो चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...