तखतपुर

तखतपुर:- खेत में पानी डालने जा रहे किसान पर शेर का हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल….क्षेत्र में दहशत का माहौल,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – ग्राम कठमुण्डा में मंगलवार सुबह एक किसान पर शेर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को तखतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, कठमुण्डा निवासी शिवकुमार जायसवाल पिता जनक जायसवाल 47 वर्ष गांव के ही राजू सिंह ठाकुर के तुरतुरिया खार स्थित प्लांट को अधिया पर लेकर खेती करता है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे वह ट्यूबवेल चालू कर रबी फसल में पानी डालने खेत जा रहा था। रास्ते में पुलिया के दोन्द में छिपे शेर की दहाड़ सुनकर जब उसने पीछे मुड़कर देखा, तो शेर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान के हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर पहुंचाया।

डॉक्टर ने की टाइगर बाइट की पुष्टि

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर शैलेंद्र शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि शिवकुमार पर टाइगर बाइट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हमला शेर ने ही किया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया।

वन विभाग और पुलिस मौके पर रवाना

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, क्योंकि यह इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है और पहले भी यहां जंगली जानवरों की आवाजाही देखी गई है। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और शेर को पकड़ने के लिए इलाके में गश्त बढ़ा दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...