गौरेला पेंड्रा मरवाही

बाइक सवार पति पत्नी और बेटी को तेज रफ्तार बस ने लिया चपेट में…बाइक चालक की मौके पर हुई मौत, माँ बेटी घायल

सुहैल आलम

गौरेला पेंड्रा मरवाही – बेटी के नवजात शिशु को देखने गए बाइक सवार पति पत्नी और बेटी को तेज रफ़्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे बाइक चालक पति की मौत हो गई है वही पत्नी और बेटी घायल है। मिली जानकारी के अनुसार मंझगवा निवासी धरम पाल वाकरे अपनी पत्नी मीना और बेटी हिना के साथ बाइक में सवार होकर ग्राम पथर्रा अपने बड़ी बेटी के नवजात शिशु को देखने गए थे, जो आज बाइक पर वापस गांव लौट रहे थे,

तभी जायसवाल ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने कोटमी सोन नदी के मोड़ के पास बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक चालक पति धरम पाल वाकरे की मौके पर ही मौत हो गई, वही बाइक सवार पत्नी मीना और बेटी हिना वाकरे गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है फिलहाल पुलिस ने अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...