बिलासपुर

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा आदतन अपराधी गिरफ्तार, कब्जे से एक कट्टा बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी पुलिस ने एक आदतन अपराधी को लोगों को धमकाने और अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार करने में सफलता हाथ पाई है। उक्त आरोपी सजायाफ्ता बदमाश के साथ लूटपाट और मारपीट करने के आरोप में जेल में बंद था जोकि कुछ ही समय पहले रिहा हुआ है। पुलिस की माने तो सूचना मिली कि आदतन अपराधी संदीप दुबे यदुनंदन नगर क्षेत्र में लोगों को कट्टा दिखाकर डरा धमका रहा है। साथ ही गुंडागर्दी करते हुए मारपीट करने में उतारू है ।यह घटना दिवाली की रात की है ।

जहां मोहल्ले वाले भजन कर रहे थे उसी समय रात को मंदिर के पास संदीप दुबे आया और मंदिर में चल रहे दीपक को लात मारकर गिरा रहा था। जब मोहल्ले वालों ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह गंदी गंदी गाली देते हुए कट्टा दिखाकर लोगों को चमका रहा था। साथ ही धक्का-मुक्की भी करने लगा ।इसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से देशी कट्टा जप्त किया गया है। वहीं आरोपी ने कारतूस तालाब में फेकना बताया जिसकी तलाश की गई लेकिन कारतूस नहीं मिल पाया ।संभावना जताई जा रही है कि अपराधी किसी गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता था ।फिलहाल पुलिस और भी पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...