सीपत

एनटीपीसी अधिकारी के घर ताला तोड़कर 5 लाख से अधिक की चोरी…नगदी सहित सोने चांदी के जेवरों पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी में कार्यरत अधिकारी के सुने घर मे अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 5 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार एनटीपीसी सीपत में कार्यरत अधिकारी नक्का रमेश के टाउनशिप स्थित मकान नम्बर डी-3/4 में अज्ञात चोरों ने 12 से 14 जनवरी के बीच इस घटना को अंजाम दिया है, जिसकी शिकायत प्रार्थी ने थाने में दर्ज कराई है, जहाँ उन्होंने बताया कि वह 12 जनवरी को अपने पैतृक घर गए हुए थे, जहाँ उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके सीपत के घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है, जिस पर चोरी की आशंका से उन्होंने दूसरे परिचित को घर भेजा जिन्होंने बताया कि घर में लगा ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा हुआ है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, वही अब प्रार्थी ने अपने घर वापस लौट कर चोरी गए सामानों की पुष्टि करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आलमारी तोड़कर सोने का बडा हार-01नग, नेकलेस-01नग, कंगन सोने के-02 नग, अंगूठी -09 नग, कान की रिंग, लम्बी चैन लाकेट के साथ मां लक्ष्मी के -01नग, छोटी चैन -01 नग, ब्रेसलेट -01 नग, कान की रिंग -01 नग, कान की चैन -01 नग, 10 हजार रूपये नगदी सहित कुल कीमती करीबन 5 लाख रूपये से अधिक की चोरी हुई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...