बिलासपुर

VIDEO:चाकू लहराते एक युवक को पकड़ा पुलिस ने….शहर में खुलेआम दहशतगर्दी का आलम

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- जिले में तेजी से क्राइम के बढ़ते ग्राफ के बीच बिलासपुर पुलिस के लिए चाकूबाजी के वारदात परेशानी का सबब बने हुए है। इस बीच शनिवार दहशतगर्दी का एक विडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह बिलासपुर के प्रताप टॉकीज चौक के पास एक बदमाश बेखौफ होकर सड़क के बीचो-बीच हाथ में चाकू पकड़कर तरह तरह के पोज बनाता दिखा।

वहां से कई गाड़ियां गुजरी लेकिन किसी ने भी उसे रोकने या फिर पुलिस को खबर करने की जहमत नहीं की। जिसे देख एक युवक ने घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को देने कॉल किया। लेकिन किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी। इस बीच रिवर व्यू के पास खड़ी 112 पेट्रोलिंग पार्टी को इसकी सूचना युवक ने दी।

जिसके बाद पेट्रोलिंग वाहन स्टाफ ने उसे चाकू समेत गिरफ्तार किया। उक्त घटना से यह तो साफ है की शहर के युवाओं में पुलिस का खौफ कम दहशतगर्दी का जुनून ज्यादा है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस को कड़े कदम उठाने की जरूरत समझी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती