छत्तीसगढ़मुंगेली

विधायक के पेट्रोल पंप का लुटेरा उत्तर प्रदेश से पकड़ाया , उसका साथी अब भी फरार

आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही उसके साथी उत्तर प्रदेश के ही सोनू कश्यप की पुलिस तलाश कर रही है

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली जिले में विधायक पुन्नूलाल मोहले के पैट्रोल पंप में लूटपाट करने वाले लुटेरों तक पुलिस पहुंच चुकी है और उत्तर प्रदेश से एक लुटेरे को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 27 दिसंबर की रात दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने दशरंगपुर स्थित मोहले पेट्रोल पंप मैं जबरन घुसकर तीस हजार रुपये नगदी और 20000 कीमती मोबाइल लूट लिया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। आखिरकार पुलिस लुटेरों तक पहुंच ही गई ।शामली उत्तर प्रदेश से 19 साल के पवन जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जब पूछताछ किया तो उसने एक-एक कर कई राज उगल दिए। पवन ने बताया कि उसी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोहले पेट्रोल पंप समेत, मां लक्ष्मी पेट्रोल पंप बरेला और नवागढ़ बेमेतरा में पेट्रोल पंप में लूटपाट की थी।

इन्होंने ही बैतूल मध्य प्रदेश में भी कई लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पेट्रोल पंप से लूटे गए मोबाइल को मक्कड़ राइस मिल के सामने इमली के खोखले पेड़ से बरामद कर लिया गया है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने आरोपी की शिनाख्त भी कर ली है। आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही उसके साथी उत्तर प्रदेश के ही सोनू कश्यप की पुलिस तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...