बिलासपुर

आयुष्मान कार्ड बनाने राशन दुकानों में 12 और 13 फरवरी को लगाया जाएगा शिविर….अभियान में  कार्ड बनवाने जिला कलेक्टर ने की अपील

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बिलासपुर निगम क्षेत्र की राशन दुकानों में 12 और 13 फरवरी को आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। अभियान के पहले दिन 12 फरवरी को निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 35 तक और दूसरे दिन 13 फरवरी कोवार्ड 36 से 70 तक बनाया जायेगा। सवेरे 10 बजे से शाम 6 बजे तक यहां कार्ड बनाए जायेंगे। गौरतलब है कि शहर में रहने वाले करीब 2 लाख 14 हजार लोगों ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। कार्ड के इस्तेमाल से 5 लाख रुपए तक की इलाज सुविधा पंजीकृत अस्पतालों में मुफ्त मिलती है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी इस अभियान में लगी है, उन्हें गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में आज 206 शिक्षको एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मोबाईल एप के माध्यम से कार्ड बनाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशनकार्ड, आधार कार्ड होना आवश्यक है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग-अलग कार्ड बनाया जायेगा। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यकम को सफल बनायें। आम जनता की सुविधा के लिए राशन दुकानों में शिविर लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
घरेलू विवाद ने ली दो जिंदगियां.... पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी... मां-बेटी के खिलाफ तोरवा थाने में अपराध दर्ज रतनपुर :- खूनी शक का खौफनाक अंजाम…बुजुर्ग महिला की हत्या, 6 लोग घायल... 4 आरोपी गिरफ्तार, नलकूप खनन पर लगी रोक...बिना अनुमति के खनन पर होगी कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किए आदेश अनाज व्यापारी से 17.84 लाख की धोखाधड़ी..फर्जी ऑनलाइन पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजकर करता रहा गुमराह, बेलगहना में चाकू की नोक पर लूट की कोशिश...कार सवारों पर हमला, पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपीयो को किय... सावधान बिलासपुर! ऑटो में साथ बैठी महिलाएं निकाल रहीं जेवर और नकदी...शहर में सक्रिय महिला चोर गैंग, भ... VIDEO: रतनपुर पेंडरवा में खूनी विवाद… अवैध संबंध के शक में घर घुसकर एक परिवार पर तलवारों से हमला…बुज... VIDEO पचपेड़ी: सड़क हादसे में मुआवजे और नौकरी की मांग पर परिजनों ने किया चक्काजाम…ट्रेलर की ठोकर से ... खौफनाक डबल मर्डर...घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति का गला रेतकर हत्या, लूट का एंगल भी जांच में