बिलासपुर

शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग… 206 वाहनों पर हुई कार्यवाही, ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ काटा गया 67,200 रुपए का चालान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सड़क सुरक्षा माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देने बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम 6 बजे से 9 बजे तक तथा शहरी क्षेत्रों में रात्रि 10:00 बजे से 12:00 बजे तक सरप्राइज वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, तीन सवारी, बिना नंबर, गलत तरीके से लिखे गये नंबर प्लेट, प्रेशर हार्न, संदेहास्पद वाहन, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म एवं संदिग्धों की जाँच कर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 206 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर कुल 67,200 रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इसके साथ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 9 लोगों पर भी मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही की गई, जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना तथा लोगों के द्वारा यातायात नियमों का पालन किया जाना सुनिश्चित करना है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...