मल्हार

मल्हार: लीलागर नदी में मिली 3 दिनों से लापता ग्रामीण की लाश, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर– मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत लीलागर नदी में गुरुवार सुबह एक ग्रामीण की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों की नजर पानी में तैरती हुई लाश पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा पहचान कराए जाने पर मृतक की पहचान ईश्वर केंवट उम्र 59 वर्ष पिता छोटू केंवट,

निवासी मल्हार वार्ड नं 10 नन्दमहल इमलीपारा मल्हार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ईश्वर साहू बीते 2 मार्च की शाम करीब 5 बजे से अग्रवाल के प्लाट (फार्म हाउस) से लापता हो गए थे, जिनकी परिजन और ग्रामीण लगातार तलाश कर रहे थे।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस डूबने से मौत की आशंका जता रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार