रायपुर

जलाशय घूमने गए 3 इंजीनियरिंग के छात्र की डूबने से हुई मौत…रेस्क्यू ऑपरेशन में 2 के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी,

रमेश राजपूत

रायपुर – जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित खुटेरी जलाशय में 3 स्टूडेंट के डूबने की सूचना आज पुलिस को मिली, जहाँ पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 2 छात्रों की लाश बरामद हो गई है वही तीसरे की तलाश की जा रही थी, जिसे अंधेरा होने पर रोक दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज डायल 112 को सूचना मिली कि छात्र जलाशय में डूब गए है, जिस पर दोपहर 3:30 बजे एसडीआरएफ की टीम बुलाकर रेस्क्यू किया गया। जिसमें 2 छात्रों आदित्य कुमार वर्मा पिता अभय कुमार वर्मा 23 साल निवासी विष्णुपुर मुज्ज़फ़र बिहार और सुधांसु जायसवाल पिता सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल 21 साल ग्रामं- बेहरीयाहि चम्पारण मोतीहारी बिहार का शव बरामद कर लिया गया है वही तीसरे छात्र आदित्य कुमार झा पिता अविनाश कुमार झा 23 साल निवासी सिमरा भागलपुर बिहार की तलाश की जा रही थी, तीनो ही छात्र कलिंगा यूनिवर्सिटी में बीटेक चौथे सेमेस्टर के छात्र है, जो घूमने खुटेरी जलाशय गए हुए थे, मामले में थाना मंदिर हसौद में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे...